कोरबा

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस पहुंची कातिल तक……एक फरार, रिश्तेदार निकला हत्यारा…*

RGHHEWS प्रशांत तिवारी डिप्टी CM स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे-बहु और मासूम पोती के हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। पुलिस आने वाले कुछ घंटे में इस ट्रिपल मर्डर पर से पर्दा उठा सकती है।

गौरतलब है कि आज सुबह 4 बजे के बाद स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कवर सहित उसकी पत्नी सुमित्रा कंवर और 4 साल की बेटी आशी कवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौटे हरीश कवर का भाई जब घर पहुचा तब इस ट्रिपल हत्याकांड का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा SP अभिषेक मीणा मौके पर पहुचे।

फिलहाल पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा होने की संभावना है, जिसके कारण एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर दी गई।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button