खेल

WCL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया खेलने से इनकार…

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में आज इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जाना था। ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। जिसके चलते अब मैच को रद्द कर दिया गया है। WCL और एजबेस्टन स्टेडियम की तरफ से सोशल मीडिया पर इस मैच के रद्द होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की गई है।

 

भारत के 5 खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना

दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं। जिसका असर अब खेल के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। इस मैच को खेलने से इंडिया चैंपियंस के 5 खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था। जिसमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, शिखर धवन का नाम शामिल था। दरअसल इस मैच को लेकर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों की आलोचना भी हो रही थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को अपने देश प्रेम को पहले रखा।

साउथ अफ्रीका के साथ होगा दूसरा मुकाबला

इंडिया चैंपियंस इस टूर्नामेंट में आज से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, लेकिन अब मैच रद्द हो चुका है। अब इंडिया चैंपियंस का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथा होगा। ये मुकाबला 22 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे खेला जाएगा। बता दें, साउथ अफ्रीका चैंपियंस अपना एक मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराया था।

 

Read more 10 ग्राम सोने का दाम कितना? एक हफ्ते में आया बड़ा चेंज… खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट गोल्ड रेट

 

 

इंडिया चैंपियंस की टीम

WCL 2025युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, वरुण आरोन, पीयूष चावला, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, अभिमन्यु मिथुन, सिद्धार्थ कौल।

Related Articles

Back to top button