Nitin Gadkari News Today: नरेंद्र मोदी रिटायरमेंट की खबरों बीच क्या नितिन गडकरी होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा…

Nitin Gadkari News Today आरएसएस प्रमुख मोहन भागवज ने हाल ही में रिटायरमेंट को लेकर एक बयान दिया था, जो बेहद सुर्खियों में है। मोहन भागवत ने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद नेताओं को सत्ता से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, पीएम मोदी इसी साल 17 सितंबर को 75 साल पूरे करने वाले हैं। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पूछने लगे हैं कि क्या पीएम मोदी रिटायरमेंट लेंगे? वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग करने लगे हैं।
Nitin Gadkari News Today दरअसल कर्नाटक की सागर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा है कि अगर भागवत के 75 साल में रिटारयमेंट वाली बात के हिसाब से पीएम मोदी हटते हैं तो नितिन गडकरी को अगला पीएम बनाना चाहिए। उन्होंने कहाकि गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए सही च्वॉयस रहेंगे। बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा कि गडकरी को देश के गरीब लोगों की ज्यादा चिंता है।
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा कि भाजपा ने 75 साल का होने के बाद बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था, उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। अब भाजपा को आरएएस चीफ की इच्छा का सम्मान करना चाहिए और यही फॉर्मूला प्रधानमंत्री पद भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश गरीब लोगों की संख्या बढ़ रही है। अमीर और अमीर होता जा रहा है। बेलूर ने कहाकि देश का धन कुछ लोगों के हाथ में जा रहा है। इसको देखते हुए वह प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य हैं। भाजपा हाईकमान को इस बारे में सोचना चाहिए।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में 75 साल की उम्र से ज्यादा के नेताओं को रिटायर करने का ट्रेंड शुरू। पहली बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में इससे कम उम्र के नेताओं को ही जगह दी थी। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया। 2016 में जब गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया तो उस समय उनकी उम्र भी 75 साल थी। उसी साल नजमा हेपतुल्लाह ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया, जिनकी उम्र 76 साल थी।
“क्या पीएम मोदी 75 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट लेंगे?”0
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद यह चर्चा तेज है, लेकिन भाजपा या पीएम मोदी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
“मोहन भागवत ने नेताओं के रिटायरमेंट को लेकर क्या कहा?”
भागवत ने कहा कि 75 वर्ष की उम्र के बाद नेताओं को पद छोड़ देना चाहिए और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देनी चाहिए।
“क्या नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा?”
कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने गडकरी को पीएम पद के लिए उपयुक्त बताया है, लेकिन भाजपा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
“क्या भाजपा में 75 की उम्र में रिटायरमेंट का कोई नियम है?”
औपचारिक रूप से नहीं, लेकिन 2014 के बाद भाजपा में 75 वर्ष की उम्र पार करने वाले नेताओं को कैबिनेट या प्रमुख पदों से दूर रखा गया है।
“क्या पहले भी भाजपा नेताओं को उम्र के आधार पर पद छोड़ना पड़ा है?”
Nitin Gadkari News Todayहां, बीएस येदियुरप्पा, आनंदीबेन पटेल और नजमा हेपतुल्ला जैसे नेताओं को 75 वर्ष की उम्र पार करने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।