Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते थमे ट्रेनों के पहिये; रेल पटरी जलमग्न, कई ट्रेनें रद्द…
Chhattisgarh Top News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस सीजन में मानसून जमकर बरस रहा है। आधे से ज्यादा जिलों में आंशिक बढ़ के हालात पैदा हो गए है। प्रदेश के ज्यादातर नदी-नाले उफान पर है। मौसम विभाग ने भी राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से शहरों में जल जमाव के हालात है, जबकि कई जिलों में एहतियात बरतते हुए स्कूलों की छुट्टियां भी कर दी गई थी। वही अब इस मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है।
इस वजह से लिया गया Trains cancel का फैसला
जानकारी के मुताबिक़ भारी बारिश की चेतावनी के बाद रेलवे ने 14 जुलाई के लिए विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर की और जाने वाली किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और हीरा खंड एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। दरअसल इसी महीने के शुरुआत में 2 जुलाई को इस मार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई थी। इस वजह से करीब 48 घंटे तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप्प था। ऐसे में रेलवे डिपार्टमेंट ने यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को रद्द किये जाने का फैसला किया है।
Chhattisgarh: बता दें कि, भारतीय मौसम विभाग ने उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी को गंभीरता ऐसे लेते हुए विशाखापट्टनम रेल मंडल ने ट्रेनों को लेकर क्याह आदेश जारी किया है। अक्सर भारी बारिश के दौरान उड़ीसा-आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में रेल विभाग किसी भी तरह के जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश में शनिवार को भी जमकर बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD ने मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
Chhattisgarh Top News छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के जलते कई जलाशय लबालब हो गए हैं। राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से 70 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। इसके साथ ही बारिश के चलते गंगरेल बांध भी लबालब भर चुका है।



