Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, 6 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, 33 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Samachar: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर, 6 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, 33 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी…

Chhattisgarh Samachar छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

 

पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिससे अगले दिनों में बारिश तेज होने के संकेत हैं।

रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में बारिश की बौछारें

राजधानी रायपुर में आज (Chhattisgarh Weather Update) आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर और रायगढ़ में भी सोमवार को बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पिछले छह दिनों में राज्य में 22.69 मिमी औसत बारिश हुई है।

33 जिलों में यलो अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिनों तक मानसून की रफ्तार धीमी रह सकती है, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत के बाद से अब तक औसत से करीब आधी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक 41.0 मिमी औसत वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 81.0 मिमी होती है। बलरामपुर एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है, वहीं दंतेवाड़ा में सामान्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। शेष 26 जिलों में वर्षा सामान्य से कम रही, जिनमें से 17 जिलों में बेहद कम और 9 जिलों में कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले 10-12 दिन अक्सर गर्म रहते हैं और फिर बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के प्रभाव से मानसून सक्रिय होता है। इस साल भी कुछ वैसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

 

मई में रिकॉर्ड बारिश, अब ठहरा मानसून

मई में छत्तीसगढ़ में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई थी। राज्य में 22 से 28 मई के बीच 53.51 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 374 फीसदी अधिक थी। मानसून की समय से पहले एंट्री के बाद भी पिछले 12 दिनों से यह ठहरा हुआ है और ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया है।

 

हालांकि, तापमान की बात करें तो इस बार राहत देखने को मिली है। जून 2024 में अधिकतम तापमान 45.7°C दर्ज किया गया था, जबकि इस साल अब तक अधिकतम तापमान 42 से 43°C के बीच रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5°C (19 जून) रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले साल के औसतन 27.7°C से काफी कम है।

रायपुर समेत कई जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में 24 जून को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

 

Read more Share Market Opening 24 June: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद बाजार में जोश, सेंसेक्स 638 और निफ्टी 208 अंकों की उछाल….

 

 

Chhattisgarh Samacharइसके अलावा बड़े बचेली, देवभोग, बीजापुर, दरभा, गंगालूर, महासमुंद, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर, कवर्धा समेत कई क्षेत्रों में 1 से 6 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञानियों ने 24 और 25 जून को प्रदेश में वज्रपात और भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button