देश

IndiGo की फ्लाइट में मचा हड़कंप, टेकऑफ से पहले ही रनवे के बीच से वापस लौटी फ्लाइट…

Indore to Bhubaneswar Indigo Flight इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से वापस लौट आई।प्लेन में तकनीकी खराबी आने पर पायलट ने प्लेन टेक ऑफ नहीं की। इसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी कर टर्मिनल पर लाया गया।

 

Read More: Chhattisgarh Latest News: अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द, जानिए क्या रही बड़ी वजह?

बता दें कि, फ्लाइट इंदौर से 9 बजे टेक ऑफ कर 10:55 पर भुवनेश्वर पहुंचने वाली थी। लेकिन, उड़ान की तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ और रनवे से ही उसे वापस टर्मिनल पर लाया गया।

 

Indore to Bhubaneswar Indigo Flight मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे। हालांकि, सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button