देश

Mumbai Local Train Accident: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल…

Mumbai Local Train Accident महाराष्ट्र के ठाणे जिले सोमवार, 09 जून की सुबह एक गंभीर रेल हादसा हुआ। यह हादसा दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ, जब मुंबई की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से 5 की मौके पर मौत हो गई। बाकी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रेन में ज्यादा भीड़ बढ़ने से हुआ। यात्री दरवाजे पर लटककर ट्रेवल कर रहे थे। ट्रेन की स्पीड तेज थी, इस दौरान लटके हुए यात्रियों का बैलेंस बिगड़ा और यात्री नीचे गिर पड़े। सभी पीड़ितों की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।

 

घायलों का इलाज जारी

घायल यात्रियों को तत्काल कलवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच जारी है।

लोकल ट्रेन सेवा हुई प्रभावित

इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन सर्विस बाधित हुईं। यातायात को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

 

क्या बोले सेंट्रल रेलवे अधिकारी?

Mumbai Local Train Accidentसेंट्रल रेलवे ने एक बयान में बताया कि घटना के पीछे का कारण ट्रेन में भीड़ का बढ़ना है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और आगे ऐसे हादसों को रोकने के लिए कदम उठाने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button