छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में पाया गया Corona का पहला मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप…

Chhattisgarh Latest News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई है। यहां के 41 साल का युवक कोरोना से संक्रमित मिला है। युवक को सर्दी और खांसी के लक्षण था। इसके बाद उसने कोरोना टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल युवक को निजी अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Read More : Raigarh Local News: सेंट्रो कार में गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्कर तमनार पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, 37 किलो गांजा बरामद

कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार की तैयारियों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कोविड को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। बेड रिजर्व है। डॉक्टर और दवाईयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त है

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। देश में पांच सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों में जेएन.1 पाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में नया वेरिएंट मिला है। जो 40 से अधिक देशों में संक्रमण बढ़ा रहा है। देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है।

 

 

 

Chhattisgarh Latest Newsकोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ाने लगा है। हांगकांग-सिंगापुर के बाद अब भारत में भी संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रही है। अलग-अलग राज्यों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां कोरोना फिर से एक्टिव हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं, जहां कुल मिलाकर 85% से अधिक सक्रिय मामले हैं। केरल 95 सक्रिय मामलों के साथ सूची में सबसे ऊपर है, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 हैं। दिल्ली (23), पुडुचेरी (10), कर्नाटक (13), गुजरात (7), राजस्थान (2), हरियाणा (1), सिक्किम (1) और पश्चिम बंगाल (1) शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button