Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चौथे दिन में सोना ₹1,200 तक फिसला बाजार... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चौथे दिन में सोना ₹1,200 तक फिसला बाजार…

Gold-Silver Price Today नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। आज यानि 15 मई 2025 को एक बार फिर सोने -चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें, MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 5 जून की डिलीवरी वाला गोल्ड सुबह 11:35 के आस-पास 1200 रुपए 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि चांदी MCX पर 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1075 रुपए या 1.13 फीसदी घटकर 94 हजार 476 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही।

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

शहर 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 91,360 83,747
मुंबई 91,520 83,893
चेन्नई 91,780 84,132
बैंगलोर 91,590 83,958

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव?

चांदी की कीमतों में गिरावट आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना है। दरअसल, अमेरिका ने चीन से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में थोड़ी राहत मिली है।

 

Read more Black Dog Price: शराब के शौकीनों को बड़ा झटका! अब स्कॉच की बोतल के इतने चुकाने पड़ेंगे दाम?…देखे कब और कहा लागू होंगे नई कीमत

 

 

भारत में आज 24 कैरेट सोने की क्या कीमत है?

आज सुबह ₹1,200 (1.26%) घटकर ₹91,100 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। यह हाल के हफ्तों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

चांदी की कीमत में कितनी गिरावट हुई है?

MCX पर 4 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में ₹1,075 (1.13%) की गिरावट देखी गई है, और यह ₹94,476 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

Gold-Silver Price Todayभारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव।

Related Articles

Back to top button