Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, एक साथ 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 16 लाख के इनामी शामिल... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, एक साथ 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 16 लाख के इनामी शामिल…

Chhattisgarh Latest News छत्तीसगढ़ में इन दिनों सबसे बड़े माओवादी विरोधी ऑपरेशन की खूब चर्चा हो रही है। लंबे समय से माओवाद प्रभावित इलाकों में सक्रिय सुरक्षा बलों ने करेगुट्टा की पहाड़ियों में चलाए गए इस ऑपरेशन के जरिए एक के बाद एक बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। अब इस ऑपरेशन का औपचारिक समापन भी हो गया है। यह ऑपरेशन माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले करेगुट्टा क्षेत्र में चलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कई नक्सली कैंप ध्वस्त किए, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए और कुछ माओवादियों को मार गिराने में भी सफलता मिली। तो वहीं इस ऑपरेशन के डर से कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा में एक साथ 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले में 5 महिला नक्सली भी शामिल है। सरेंडर किए गए नक्सलियो में 8 पर 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जो जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे। ये सभी ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के सामने सरेंडर किया है।

 

Read more Air India Advisory : इंडिगो के बाद अब इस एयरलाइन ने भी की अपनी 8 शहरों की फ्लाइट रद्द…पढ़े एडवाइजरी में क्या कहा??

 

करेगुट्टा ऑपरेशन क्या है?

करेगुट्टा ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाकों में चलाया गया सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है, जिसमें कई नक्सली कैंप नष्ट किए गए और माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

करेगुट्टा ऑपरेशन से क्या परिणाम निकले?

इस ऑपरेशन में हथियार बरामद, कई माओवादी ढेर किए गए, और बड़ी संख्या में सरेंडर हुए।

सुकमा में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या क्या है?

Chhattisgarh Latest Newsहाल ही में सुकमा में 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button