देश

Indore Coronavirus Case: MP में मिले दो कोविड पॉजिटिव मरीज, एक की मौत…स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Indore Coronavirus Case इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में दो कोविड पॉजिटिव (COVID positive) मरीज मिले है। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे पॉजिटिव युवक को आइसोलेट (Isolate) किया है। कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के निर्देश दिए है।

 

प्राइवेट अस्पताल में सुधार नहीं हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कोविड पॉजिटिव इंदौर के रहने वाले है। महिला और पुरुष को तीन दिन से अधिक समय से सर्दी और खांसी चल रही थी। दोनों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि प्राइवेट अस्पताल में उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ तो दोनों अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां फ्लू पैनल जांच में कोविड की पुष्टि हुई है।

 

बुजुर्ग महिला को किडनी की बीमारी

74 साल की बुजुर्ग महिला इंदौर के पश्चिम क्षेत्र से है। महिला का किडनी की बीमारी के इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। गंभीर अवस्था की वजह से उसकी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें महिला कोविड पॉजिटिव मिली। सोमवार को उसकी मौत हो गई। डॉक्टर मौत का कारा किडनी सहित अन्य बीमारी बता रहे हैं।

 

 

पॉजिटिव युवक को आइसोलेट किया

Indore Coronavirus Caseडॉक्टरों के मुताबिक, कोविड पॉजिटिव युवक को तत्काल अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत ठीक है। कुछ मरीजों की सर्दी और खांसी की समस्या बनी रहती है। दवाई लेकर भी यह जल्द ठीक नहीं होती है। जिनकी फ्लू पैनल जांच की जाती है। इसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड का टेस्ट भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button