देश
Gujrat News: यहां जल एक्वा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में धू -धू कर उठी लपटें.. जाने घटना की क्या है वजह?

Gujrat News: गुजरात के भरूच की पनोली औद्योगिक वसाहत में स्थित जल एक्वा कंपनी में अचानक लगी भीषण आग। आग इतनी भयंकर थी कि धीरे -धीरे आसपास की कंपनियों में भी इसका प्रभाव देखा गया। आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।


इस वजह से लगी आग
जानकारी के अनुसार, यह आग ड्रम फटने की वजह से लगी है। हालांकि पनोली फायर विभाग की टीम ने पानी और फोम के इस्तेमाल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा- तफरी मंच गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, पुलिस की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।



