CG Budget 2025 Live: छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान……

CG Budget 2025 Live: प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। तय समय के अनुसार 12.30 बजे विधानसभा में 2025-26 का मुख्य बजट में कई बड़े ऐलान किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
वित्त मंत्री की बजट को लेकर अहम टिप्पणी
बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट राज्य को 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बजट बड़ा होने की संभावना है। 2024 में 1.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था, जबकि इस बार यह राशि बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।
वहीं प्रदेश सरकार के कामों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी के कामों का जिक्र किया। कहा कि छत्तीसगढ़ को तीसरा इंजन मिल गया है। जिसके बाद अब यह तेजी से विकास करेगा
CG Budget 2025 Liveछत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सड़कों के विकास के लिए 100 करोड़ का ऐलान।



