Gold, Silver Price Updated: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold, Silver Price Updated: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट…

Gold, Silver Price Updated: सोना खरीदने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोल्ड की कीमतों में नरमी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते पूरी दुनिया में चिंता का माहौल है। इस वजह से सोने में निवेश बढ़ा है और पिछले कुछ समय में इसके दाम तेजी से ऊपर भागे हैं। ऐसे में मौजूदा गिरावट इसमें निवेश का एक मौका बन सकती है।

 

कितने घटे दाम?

आज यानी 28 फरवरी को सोना कुछ सस्ता हुआ है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के दाम 540 रुपये घटकर 86,840 रुपये पर आ गए हैं। इसी तरह, चांदी भी कमजोर हुई है। यह 1000 रुपये गिरकर 97,000 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। सोने और चांदी की चढ़ती कीमतों ने निवेश के मौके को सीमित कर दिया था। लिहाजा, ऐसे लोग जिन्हें एक अच्छे मौके की तलाश थी, उन्हें आज वो मौका मिल गया है।

कहां, कितनी कीमत?

प्रमुख शहरों में सोने के दाम की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोना 86,990 रुपये, मुंबई में 86,840 रुपये, चेन्नई में 86,840 रुपये, बेंगलुरु में 86,840 रुपये, हैदराबाद में 86,840 रुपये, कोलकाता में 86,840 रुपये, अहमदाबाद में 86,890 रुपये, पुणे में 86,840 रुपये और जयपुर में 86,990 रुपये चल रहा है।

 

 

read more CG Latest News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन हंगामेदार शुरूआत, कार्रवाई हुआ स्थगित…

 

अलग-अलग कीमत क्यों?

Gold, Silver Price Updatedसोने की कीमतें हर शहर में अलग क्यों होती हैं, सभी शहरों में दाम एक जैसा क्यों नहीं होता है? दरअसल, सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है और इसमें टैक्स सबसे प्रमुख है। राज्य सरकारों की ओर से सोने पर स्थानीय टैक्स लगाया जाता है, जो हर राज्य और शहर में अलग होता है, जिससे इसकी कीमतों में अंतर आ जाता है।

Related Articles

Back to top button