CG Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बीजापुर और सुकमा में 22 नक्सली गिरफ्तार..

CG Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में बीजापुर जिले से 18 और सुकमा जिले से 4 नक्सली शामिल हैं।

बीजापुर में 18 नक्सलियों की गिरफ्तारी

सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत –

 

उसूर थाना क्षेत्र से 10 नक्सली पकड़े गए।

बासागुड़ा क्षेत्र से 7 नक्सली गिरफ्तार हुए।

भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से 1 नक्सली को हिरासत में लिया गया।

सुरक्षाबलों को नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद गश्त के लिए भेजा गया था, जहां यह कार्रवाई सफल रही।

सुकमा जिले में 4 नक्सली गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुड़ा गांव के जंगलों में घेराबंदी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम हैं-

 

रवा हड़मा (28 वर्ष)

वेट्टी आयता (30 वर्ष)

बारसे भीमा (25 वर्ष)

मड़कम कोसा (42 वर्ष)

नक्सलियों के पास से विस्फोटक बरामद

गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, टिफिन बम, डेटोनेटर और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। पूछताछ में नक्सलियों ने खुलासा किया कि वे सुरक्षा बलों के गश्ती मार्गों पर विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे।

 

CG Naxalites Arrestedअधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और आगे भी सुरक्षाबलों की सर्चिंग ऑपरेशन चलते रहेंगे। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सात जिले शामिल हैं। जहां सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं

Related Articles

Back to top button