Delhi News CM: इस दिन होगा दिल्ली में नए CM का शपथ ग्रहण, तरीकों को लेकर आया बड़ा अपडेट... – RGH NEWS
देश

Delhi News CM: इस दिन होगा दिल्ली में नए CM का शपथ ग्रहण, तरीकों को लेकर आया बड़ा अपडेट…

Delhi New CM दिल्ली को अगले हफ्ते नया मुख्यमंत्री मिलने की उम्मीद है. विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) नए मुख्यमंत्री की तलाश में जुटी है. सूत्रों का कहना है कि चुनाव जीतने वाले विधायकों में से 15 लोगों के नाम सेलेक्ट कर लिए गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी. पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी.

इसी बैठक के दौरान इस बात का फैसला भी किया जाएगा कि पार्टी किसको दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चुनेगी. बीजेपी ने 70 में से 48 सीट हासिल की थी. इसी के बाद 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटें गए हैं. अब इन 15 शार्टलिस्ट किए गए विधायकों के नामों में से 9 नाम छांट कर मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा. इसी के साथ विधायक दल की बैठक 17 या 18 फरवरी को हो सकती है. पीएम के लौटने पर तैयारियां शुरू दिल्ली में चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को सामने आए थे. इसी के बाद पीएम मोदी 10 फरवरी को फ्रांस और

Delhi New CMअमेरिका के दौरे के लिए रवाना हो गए थे. इसी वजह से दिल्ली में शपथग्रहण समारोह की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था. हालांकि, पीएम मोदी का विदेश दौरा 14 फरवरी को पूरा हो चुका है और वो शुक्रवार को भारत के लिए अमेरिका से रवाना हो गए हैं. इसी के बाद पीएम मोदी आज शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे. पीएम के लौटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर फैसला होगा. इसी के चलते तैयारियां तेज कर दी गई है. दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने होम वर्क करके रखा है. होम वर्क के आधार पर पीएम के साथ चर्चा करने के बाद दिल्ली का सीएम कौन होगा इसका फैसला किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button