CG Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा बजट सत्र, साय सरकार पेश करेगी नया बजट…

CG Budget Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवर से 21 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी, जिसमें विधायकों ने अब तक 1862 सवाल पूछे हैं। इनमें से 993 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं।
सत्र के दौरान कानून व्यवस्था और निर्माण कार्यों पर कई सवाल उठाए गए हैं, जिससे यह सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र (CG Budget Session 2025) 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि 27 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इसके बाद बजट पर चर्चा और मतदान होगा विधायकों ने कानून व्यवस्था और निर्माण कार्यों पर कई सवाल उठाए हैं।
CG Budget Session 2025इन सवालों में पुलिस व्यवस्था, अपराध दर, सड़क निर्माण, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। विधायकों का कहना है कि राज्य सरकार इन मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठा रही है, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन सवाल पूछने का चलन इस बार ज्यादातर विधायकों (CG Budget Session 2025) ने ऑनलाइन माध्यम से सवाल पूछे हैं। विधानसभा सचिवालय ने ऑनलाइन सवाल पूछने की सुविधा शुरू की है, जिसका विधायकों ने भरपूर उपयोग किया है। इससे सवाल पूछने की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हुई है।



