GBS: महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम का कहर, मरीजों की संख्या 200 के पार, 8 लोगों ने गंवाई जान.. – RGH NEWS
देश

GBS: महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम का कहर, मरीजों की संख्या 200 के पार, 8 लोगों ने गंवाई जान..

GBS पुणे क्षेत्र में जीबीएस के संदिग्ध और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 203 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 203 मामलों में से 176 में जीबीएस का इलाज किया जा रहा है। इसमें से 52 मरीज आईसीयू में है, जबकि 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पुणे क्षेत्र में जीबीएस के संदिग्ध और पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 203 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 203 मामलों में से 176 में जीबीएस का इलाज किया जा रहा है। इसमें से 52 मरीज आईसीयू में है, जबकि 20 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 41, ग्रामीण इलाकों से आए 94 मरीजों के अलावा जिले के पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका क्षेत्र में 29 और पुणे ग्रामीण क्षेत्र के 31 सहित अन्य जिले के 8 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में जीबीएस का उपचार चल रहा हैं ये हैं बीमारी के लक्ष्यण जीबीएस एक दुर्लभ और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है।

GBSस्वाइन फ्लू की तरह इस बीमारी के लक्षण होते हैं, जिसमें सर्दी, जुकाम और जेलस बुखार आता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और शरीर के अंग सुन्न पड़ जाते हैं। केंद्र ने भेजी सात सदस्यीय टीम जीबीएस के बढ़ते मामले को देखते हुए बीते 27 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने सात सदस्यीय टीम पुणे भेजी थी। वहीं, जीबीएस के प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशासन से मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने के लिए कहा था।

Related Articles

Back to top button