Rajasthan News:  पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी भीषण आग; 2दर्जन से अधिक लोग आग कि चपेट में झुलसे – RGH NEWS
देश

Rajasthan News:  पटाखा फैक्ट्री में धमाकों के साथ लगी भीषण आग; 2दर्जन से अधिक लोग आग कि चपेट में झुलसे

Rajasthan News:  राजस्थान के बांसवाड़ा में इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ आज गुरुवार को एक पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 30 से 40 लोगों झुलसने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके की आवाज आई और आसपास के लोग सन्न रह गए। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य जारी.

Read More:Cg News: प्रयागराज महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

जानकारी के अनुसार पता चला है कि…???

यह घटना जो है बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रीज इलाके की पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई। फैक्ट्री के परिसर की दीवार को तोड़कर इस भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी कि इस दौरान फिर से पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। जिसे देखने आए लोग भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।

Read More:CG Govt Maha Kumbh Visit: त्रिवेणी संगम में CM साय ने विधायक-मंत्रियों संग लगाई आस्था की डुबकी…

हादसे में घायल को स्थानीय लोगों द्वारा बाइक कि मदद से अस्पताल पहुंचाया गया..!!

Rajasthan News:  आग की चपेट में  आने से झूलसे लोगों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आपको बता दे कि फैक्ट्री की आग में झुलसे लोगों को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई। हादसे में घायल को स्थानीय निवासी लोगों ने अपनी बाइक पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया और उन्हें भर्ती करवाया। मौके पर बचाव राहत कार्य जारी है। वहीं, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। फैक्ट्री में आग कैसे और क्यों लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

 

 

Related Articles

Back to top button