LOC Firing: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, LoC में चली गोलियां…

LOC Firing पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (Lo) पर बुधवार शाम पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। भारतीय सेना की तरफ से भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद हो गई। पाकिस्तानी सेना आए दिन इस तरह की नापाक हरकतें करती रहती हैं।
फायरिंग के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ गया है और भारतीय सेना ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है। सेना की तरफ से सीमा पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जा रहे हैं ताकि पाकिस्तान की किसी भी हरकत का करारा जवाब दिया जा सके।
सेना को निशाना बनाने के लिए लगाई गई IED
LOC Firingसूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने तारबंदी के पास भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने के लिए IED लगाई थी। सूत्रों के मुताबिक पुंछ सेक्टर में ELoC पर बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल हो गया। भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के पसीने छूट गए। इसमें पाक सेना के हताहत होने की खबर भी है。



