देश

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट से “RAHUL GANDHI” को मिली बड़ी राहत! गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी को लेकर अदालती कार्यवाही पर लगाई गई रोक…

Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड में रांची की निचली अदालत में चल रहे मानहानि केस पर रोक लगा दी है। साथ ही राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता नवीन झा को नोटिस जारी किया है। अब 6 हफ्ते बाद इस केस की सुनवाई होगी।

राहुल गांधी की केस रद्द करने की मांग

मामला साल 2019 में भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है। राहुल गांधी ने अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी के जरिए याचिका दायर करके मानहानि केस की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। इससे पहले राहुल गांधी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करके इस केस को रद्द करने की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2024 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई।

राहुल गांधी ने क्या टिप्पणी की थी?

Rahul Gandhiबता दें कि राहुल गांधी ने साल 2019 में उस समय भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले बयान दिया था कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो एक हत्यारे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इस बयान के बाद भाजपा के कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था।

 

Read more Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए “GOOD NEWS”, आज से बिना रिजर्वेशन वाली 10 ट्रेनों का शुरू होने जा रहा संचालन.. अब प्लेटफॉर्म के अलावा इस एप्प से खरीदें टिकट?

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button