Bharat Mobility Global Expo 2025: Skoda लॉन्च करने जा रही ये 3 नई कारें, देखें लिस्ट…

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इस साल 17 जनवरी से आयोजित होने जा रहा है. कार निर्माता कंपनी स्कोडा इस इवेंट में अपने कई प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है. इनमें से एक Kodiaq SUV है जोकि भारत में मौजूदा मॉडल का नया वर्जन होगा. नई Skoda Kodiaq पहले से ज्यादा एडवांस और ज्यादा स्पेस के साथ आने वाली है. साइज में बड़ी होने के साथ ही यह 7-सीटर ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी.
Skoda Suberb और Elroq भी की जाएगी पेश
इस एसयूवी के साथ ही कंपनी Skoda Superb को भी पेश करेगी, लेकिन पहले Kodiaq को ही लाया जाएगा. Skoda Superb भी ज्यादा मॉडर्न और बेहतरीन फीचर्स के साथ एंट्री लेगी. इसका इंटीरियर और पावरट्रेन काफी हद तक Kodiaq से इंस्पायर हो सकता है. नई Skoda Suberb को भारत में इसकी डिमांड के हिसाब से ही इम्पोर्ट किया जाएगा.
Bharat Mobility Global Expo 2025स्कोडा कोडियाक ने EURO NCAP क्रैश टेस्ट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. नई स्कोडा कोडियाक को एडल्ट सेफ्टी टेस्ट में 89 फीसदी, चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में 83 प्रतिशत और पैडस्टल यात्री सेफ्टी टेस्ट में 82 फीसदी दिए जा चुके हैं. वहीं इस कार के सेफ्टी फीचर्स को कुल 72 फीसदी अंक मिले हैं.



