राजनीतिक

Congress Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की…

 

Congress Candidates Listविधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 कैंडिडेट्स के नाम हैं। पार्टी ने नई लिस्ट में एक और पूर्व सांसद पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ इस चुनावी रण में दावेदारी करेंगी। उन्हें पटेलनगर सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। गोकलपुर सीट से ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। पहले प्रमोद कुमार जयंत का नाम घोषित किया गया था, अब ईश्वर बागड़ी दावेदारी करेंगे।

16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट

कांग्रेस लगातार दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए कोशिश कर रही है। एक दिन पहले ही राहुल गांधी की सीलमपुर में पहली चुनावी रैली हुई। इस रैली के अगले ही दिन पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट घोषित कर दी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। पार्टी ने मुंडका विधानसभा सीट पर धर्मपाल लकड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, आज ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया।

Congress Candidates Listदेखिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में कौन-कौन

Related Articles

Back to top button