Lecturer Recruitment: लेक्चरर पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…
Lecturer Recruitment शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में लेक्चरर के पदों के लिए बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है। कुल 500 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 जनवरी 2025 कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jkpsc.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (JKPSC) द्वारा प्रकाशित भर्ती अधिसूचना के अनुसार, राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में 575 लेक्चरर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जीव विज्ञान, वनस्पति, शिक्षा, अंग्रेजी, भौतिकी, भूगोल और अन्य विषयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता में सबसे पहले जम्मू-कश्मीर का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। हर वर्ग के लिए आयु सीमा भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है, और उम्मीदवारों की आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2024 के आधार पर किया जाएगा।
Lecturer RecruitmentVacancy
अरबी (Arabic)- 2 पद
2. बॉटनी- 52 पद
3. केमेस्ट्री- 51 पद
4. कॉमर्स- 10 पद
5. डोगरी- 3 पद
6. इकोनॉमिक्स- 28 पद
7. एजुकेशन- 48 पद
8. इंग्लिश- 49 पद
9. पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science)- 41 पद
10. फंक्शनल इंग्लिश- 4 पद
11. भूगोल- 6 पद
12. इतिहास- 14 पद
13. कश्मीरी- 3 पद
14. गणित- 54 पद
15. फारसी- 4 पद
16. फिजिक्स- 50 पद
17. पॉलिटिकल साइंस- 49 पद
18. साइकोलॉजी – 4 पद
19. पंजाबी- 1 पद
20. सोशियोलॉजी – 13 पद
21. स्टेटिस्टिक- 1 पद
22. उर्दू- 36 पद
23. जूलॉजी (zoology)- 50 पद
24. जियोलॉजी- 2 पद



