देश

Pravasi Bharatiya Diwas: PM Modi ने ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी…

Pravasi Bharatiya Diwas प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। आगामी तीन सप्ताह के दौरान, यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को देशभर के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर यात्रा करने का अवसर प्रदान करने जा रही है। पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन के दौरान इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

गुरुवार को कहा कि विश्व आज भारत की बात सुनता है और देश अपनी विरासत के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बताने में सक्षम है कि भविष्य ‘युद्ध’ में नहीं, बल्कि ‘बुद्ध’ में निहित है. भुवनेश्वर में आयोजित ‘18वें प्रवासी भारतीय दिवस-2025’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ लोकतंत्र की जननी ही नहीं है बल्कि लोकतंत्र हमारे जीवन का हिl

भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम संकट के समय में अपने प्रवासी समुदाय की सहायता करना अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, चाहे वे किसी भी स्थान पर हों। उन्होंने यह भी बताया कि 1947 में भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रवासी भारतीयों ने एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, और अब हम 2047 तक देश को विकसित करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस दृष्टि में प्रवासी भारतीय समुदाय से सहयोग की अपील की गई है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत केवल एक युवा राष्ट्र नहीं है, बल्कि यह कौशल संपन्न युवाओं का देश भी है।

 

भारतीय युवाओं का विदेशों में कौशल लेकर जाना

 

Pravasi Bharatiya Diwasमोदी ने वैश्विक स्तर पर कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग का उल्लेख करते हुए कहा, “सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि जब भी भारतीय युवा विदेश यात्रा करें, वे अपने साथ जरूरी कौशल लेकर जाएं।”

 

Related Articles

Back to top button