Namo Bharat Train: PM मोदी आज करेंगे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन..

Namo Bharat Train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर खंड का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं, जहां वे नमो भारत ट्रेन की यात्रा भी करेंगे। इसके साथ ही, वे दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के अंतर्गत जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क के बीच लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले दो किलोमीटर लंबे खंड का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित रैली में भी भाषण देंगे।
Read more CG Anganwadi Latest Vacancy: आंगनबाड़ी सहायिकाओं की बंपर भर्ती, तुरंत करें आवेदन…
Namo Bharat Trainहाल ही में बने 13 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में से छह किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है। इस परियोजना में एक महत्वपूर्ण स्टेशन आनंद विहार भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार होगा जब नमो भारत ट्रेनें अंडरग्राउंड खंड पर संचालित होंगी। इस उद्घाटन के साथ, नमो भारत ट्रेनें अब दिल्ली तक पहुंचने में सक्षम होंगी। वर्तमान में, साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच कॉरिडोर का 42 किलोमीटर लंबा खंड चालू है, जिसमें कुल नौ स्टेशन स्थित हैं।