Stock Market 2025: इन्वेस्टर्स, ट्रेडर्स ध्यान दें! नए साल में Stock Market में हुए ये बड़े बदलाब ..

Stock Market 2025: घरेलू शेयर बाजारों में नए साल के पहले दिन बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पॉजिटिव नोट पर खुलने के बाद सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों प्रमुख बेंचमार्क गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इस बीच, सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की एक्सपायरी 1 जनवरी, 2025 से बदल गई हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सर्कुलर के अनुसार, सेंसेक्स के वीकली कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार के बजाय अब हर सप्ताह के मंगलवार को एक्सपायर होंगे। इसके अलावा सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 (Sensex 50) के मंथली कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी मंगलवार को एक्सपायर होंगे। पिछले साल 2024 तक सेंसेक्स का मंथली कॉन्ट्रैक्ट हर महीने के आखिरी शुक्रवार को एक्सपायर होता था
Read more Raigarh News: अपराध नियंत्रण से साल 2023 की तुलना में 2024 में अपराधों में आयी कमी
Stock Market 2025बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 का मंथली कॉन्ट्रैक्ट महीने के अंतिम सोमवार और गुरुवार को एक्सपयार होता था। इतना ही नहीं सेंसेक्स के तिमाही और सेमी-एनुअल कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी में भी बदलाव हुआ है। बीएसई (BSE) के सर्कुलर में कहा गया है कि इसे एक्सपायरी मंथ के शुक्रवार से बदलकर मंगलवार कर दिया गया है।


