Modi Cabinet Ke Faisle: साल की पहली मोदी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर केंद्र सरकार ने लगाई मुहर…
Modi Cabinet Ke Faisle : आज देश की राजधानी में नए साल की पहली मोदी कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। 1 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इस बैठक में मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई अहम निर्णय लिए है। मोदी सरकार ने साल 2025 शुरू होते ही सबसे पहले किसानों के हित में प्रस्ताव पास हुआ।
मोदी कैबिनेट में लिए गए फैसले
नए साल के पहले दिन केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में सरकार ने किसानों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर बनाने वाले कंपनियों के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है
।मोदी कैबिनेट की 1 जनवरी 2025 की बैठक में क्या निर्णय लिए गए?
1 जनवरी 2025 को मोदी कैबिनेट की बैठक में किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें डीएपी फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए विशेष पैकेज और फसल बीमा योजना को आकर्षक बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं।
डीएपी फर्टिलाइजर कंपनियों के लिए स्पेशल पैकेज के तहत क्या मदद मिलेगी?
मोदी सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के लिए एक स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है। इस पैकेज के तहत कंपनियों को अतिरिक्त वित्तीय मदद दी जाएगी और सब्सिडी के अतिरिक्त भी सरकार मदद करेगी। यह पैकेज 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा।
3. फसल बीमा योजना में किस प्रकार का सुधार किया गया है?
मोदी कैबिनेट ने फसल बीमा योजना को किसानों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत किसानों को बेहतर और सरल बीमा कवर प्रदान करने की योजना है।
4. भारत डीएपी का आयात कहां से करता है?
भारत अपनी कुल डीएपी मांग का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। यह आयात मुख्य रूप से चीन, सऊदी अरब और मोरक्को जैसे देशों से किया जाता है।
5. मोदी कैबिनेट ने किसानों के लिए और कौन से निर्णय लिए हैं?
Modi Cabinet Ke Faisleइसके अलावा, मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई अन्य कदम उठाए हैं, जिनमें डीएपी की लागत में वृद्धि के बावजूद राहत देने के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है।