Mahila Samman Yojana: इस राज्य में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अब हर महीने खाते में आएंगे 2100 रुपए…

Mahila Samman Yojana आजकल महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार या चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हो चुका है। महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं और पहलें सरकार द्वारा लागू की गई हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करना है। इसी बीच महिलाओं को प्रबल बनाने के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत दिल्ली के महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले ही कहा कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनती है तो सभी माताओं-बहनों को हर महीने 2100 रुपए उनके अकाउंट में देंगे। आपको बता दें कि सरकार की इस योजना से दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
Read more IRCTC Tatkal Tickets Booking: IRCTC का सर्वर हुआ डाउन, लाखों यात्री हुए परेशान…
Mahila Samman Yojana2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने को है। हालांकि चुनाव आयोग ने इसका ऐलान नहीं किया है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि साल के शुरुआत में ही चुनाव हो सकते हैं। बताते चले कि दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।



