छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Cabinet Meeting: इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक, आज लिए जाएंगे अहम फैसले…

 

CG Cabinet Meeting साल के अंत में साय कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में हो रही है। जिसमें सरकार आने वाले साल 2025 के कामकाज को लेकर बड़े फैसले लेगी। कैबिनेट के सभी मंत्री दोपहर में मंत्रालय पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। इस बैठक में सरकार युवाओं की नौकरी, राइस मिलर्स के जारी विवाद को लेकर चर्चा की गई। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी

कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

 

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। चूंकि कुछ ही समय में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने है। इस वजह से यह बैठक के बाद कुछ सौगातों के ऐलान की उम्मीद है।

 

Read more Black Moon 2024: आसमान में होगी अद्भुत घटना, आज रात दिखने वाला है ब्लैक मून…

 

CG Cabinet Meetingइस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा होगी। बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है। इसके अलावा धान खरीदी को लेकर आने वाली दिक्कतों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। बताया जाता है कि इस बैठक के जरिए साय सरकार नए साल में किए जाने वाले विकास कार्यों का लक्ष्य भी तय करेगी।

Related Articles

Back to top button