Manmohan Singh: केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बनेगा स्मारक

Manmohan Singh:नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में गुरुवार की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार की रात घर पर ही बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सभी लोग उनके साथ बिताए पलों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उनके निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को पीएम मोदी से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका स्मारक बन सके। उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी को पत्र भी लिखा। जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली में स्मारक बनेगा। सूत्रों का कहना है कि अगले 3-4 दिन में स्मारक की जगह तय हो जाएगी। मनमोहन सिंह के परिवार को स्मारक की जानकारी दी गई है। परिवार ने स्मारक को लेकर सरकार से सहमति जताई है।
Read more : Maha Kumbh: Alert! महाकुंभ से पहले सक्रिय हुए जालसाज, श्रद्धालुओं को ऐसे बना रहे हैं निशाना
Manmohan Singh बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की थी और आग्रह किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनाया जाए। इस बाबत उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था।



