कल पंचतत्व में विलीन होंगे डॉ मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि – RGH NEWS
देश

कल पंचतत्व में विलीन होंगे डॉ मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार थे। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मोदी कैबिनेट की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देश को योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

कल पंचतत्व में विलीन होंगे डॉ मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका कल रात निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button