Rajgarh Bus Accident: भीषण सड़क हादशा; ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकराई तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल

Rajgarh Bus Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई और 11 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में बस ड्राइवर और बेंगलुरु का साइबर इंस्पेक्टर भी शामिल है। बस कानपुर से इंदौर आ जा रही थी।
ऐसे हुआ हादसा ?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। ब्रिज कर्व में होने के कारण बस दीवार से टकरा गई। ऊपर की स्लीपर सीटों पर सवार लोग खिड़कियां टूटने से ब्रिज के नीचे गिर गए। कुछ यात्री ब्रिज पर भी गिर पड़े।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें बस का ड्राइवर और बेंगलुरु का साइबर इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई।
बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस की स्लीपर सीटें ब्रिज के कर्व से टकरा गईं। जिससे यात्री सड़क पर गिर पड़े।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में रक्षाबंधन के दिन हुए बस हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी।
साइबर पुलिस टीम के इंस्पेक्टर की मौत, 3 घायल
बेंगलुरु साइबर पुलिस टीम के सदस्य लखनऊ से इंदौर जा रही इसी बस में सवार थे। इनमें इंस्पेक्टर रवि केवी की मौत हो गई।
साइबर पुलिस टीम के मृतक और घायल इस प्रकार है-
मृतक: इंस्पेक्टर रवि केवी पिता बस्सपा ( 45), बेंगलुरु
घायल: सब इंस्पेक्टर रमेश नायक पिता पंडाब्बा ( 31)
घायल: ASI श्रीनिवास पिता वेंकटा गिरी ( 50),
घायल: टेक्निकल स्टाफ विश्वनाथ पिता मोहन एम. ( 34)
गंभीर घायल भोपाल रेफर
हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें औंधे मुंह पड़ी थीं। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: आज रक्षाबंधन पर पूरे दिन बंधेगी राखी, नहीं होगा भद्रा का साया
ओवर स्पीड हादसे की वजह- एसपी
एसपी अमित तोलानी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ओवर स्पीड का मामला लग रहा है। ब्रिज कर्व है, इस कारण हादसा हुआ है। जांच की जा रही है। गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया जा चुका है। पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।
राज्यमंत्री पंवार ने जाना घायलों का हाल
घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी अमित तोलानी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अफसरों ने डॉक्टरों से घायलों के उपचार और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
Rajgarh Bus Accidentमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा- ब्रिज में जो कर्व है, उसके लिए संकेतक ब्रेकर के लिए बात करेंगे। हादसे में जिन लोग की जान चली गई, उनके प्रति हमारी संवेदना है। घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया। है। जल्दी सब स्वस्थ हों, ऐसी कामना है।