छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: छत्तीसगढ़ हवाई यात्रियों के लिए “Good News”, अब विदेश के लिए सफर होगा और भी आसान जल्द मिलेगी विमान की सुविधा!

Cg News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे स्तिथ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सीधे विदेश जाने के लिए जल्द ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें उडा़न भरेंगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन, कस्टम और कार्गो दफ्तर को शुरू किया जाएगा। इसके खुलते हीअंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं प्रारंभ की जाएगी।
Read More:1 जनवरी 2025 से EPFO मे होंगे 5 बड़े बदलाव, जाने इसे क्या- क्या सुविधाएं मिलेगी!
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए…!!
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित करने और यात्री सेवा का विस्तार करने के लिए कल यानि गुरुवार को एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ( AAC) की बैठक ली। जिसमें बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय उडा़नों को शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के आंकड़े जुटाने इमीग्रेशन ऑफिस से डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिए।
एयरपोर्ट निदेशक डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि..??
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हवाई विमान सेवाओं के विस्तार करने की जरूरत को मध्य नजर रखते हुए बताते उक्त योजनाओं को जल्द ही लागू करने को कहा। एयरपोर्ट निदेशक डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि जल्द ही इन-लाइन बैगेज हैंडलिंग सिस्टम को चालू किया जाएगा, जिससे पंजीकृत सामान की स्क्रीनिंग में सुविधा होगी। कार्गो सुविधा अगले तिमाही में फिर से शुरू कर यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन नई लेन और दो अतिरिक्त एग्जिट चेक प्वॉइंट बनाए जाएंगे।



