छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कांस्टेबल की सड़क हादसे में गयी जान,ऐसे हुआ एक्सीडेंट

Cg News भिलाई : आईजी आफिस में तैनात एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में जान चली गयी। घटना भिलाई की बतायी जा रही है। जहां देर रात ड्यूटी से वापस लौट रहे एक जवान की बाईक सड़क किनारे ट्रांसफारमर से टकरा गयी। घटना में जवान की जान चली गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग में इस घटना के बाद शोक है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम उपेंद्र तिवारी है। उपेंद्र तिवारी साल 2007 बैच का सिपाही था। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला था। भिलाई में वो अपनी पत्नी, तीन साल की बेटी और एक साल के बेटे के साथ रहते थे। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश से भिलाई के लिए रवाना हो गए हैं।

रात 12 बजे के करीब अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से वो हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान वो अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक होटल के करीब सड़क किनारे रखे ट्रांसफारमर से उसकी बाइक टकरा गयी। टक्कर के बाद उपेंद्र नाली में गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई।

Read more : यहां मालगाड़ी हुयी बेपटरी, बाधित रहा रेलवे रूट और ट्रेनों की आवाजाही!

Cg News इधर, घटना सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। 112 और 108 एम्बुलेंस भी आई। उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपेन्द्र शराब पीने का आदि था। एक बार नशे में वो ऑनलाइन सट्टा ऐप का पैनल चलाने की बात कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड भी किया गया था।

 

 

Related Articles

Back to top button