Stock Market News: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 23,800 के ऊपर,जाने आज कैसा रहेगा बाजार का हाल – RGH NEWS
अन्य खबर

Stock Market News: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ्टी 23,800 के ऊपर,जाने आज कैसा रहेगा बाजार का हाल

Stock Market News: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार (26 दिसंबर) को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर कारोबार की अच्छी शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ शुरुआत हुई. निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी आई थी. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. बैंकिंग शेयरों में तेजी से बैंक निफ्टी को सपोर्ट मिल रहा था.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले ओपनिंग में सेंसेक्स 85 अंक उछलकर 78,557 पर खुला. निफ्टी 48 अंक उछलकर 23,775 पर खुला. और बैंक निफ्टी 162 अंक ऊपर 51,395 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 85.23/$ के स्तर पर खुला, जो इसका रिकॉर्ड निचला स्तर है.

आज ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत हैं. आज बैंक निफ्टी की नई सीरीज, जनवरी सीरीज की शुरुआत है. ऐसे में बाजार धीमी रिकवरी जारी रखते हैं या एक्सपायरी के सेटलमेंट में गिरावट आएगी, ये देखना होगा. गिफ्ट निफ्टी सुबह 50 अंक चढ़कर 23825 के पास था. डाओ फ्यूचर्स में 40 अंकों की हल्की नरमी थी. निक्केई 150 अंक मजबूत था.

Read more :Contract Employees News: संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

ग्लोबल बाजारों की बात करें तो अमेरिकी बाजार मंगलवार को आधे दिन के कारोबार में उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हुए थे. डाओ लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ 400 अंक दौड़ा तो नैस्डैक ने लगाई करीब पौने तीन सौ अंकों की छलांग लगाई. कच्चा तेल एक परसेंट चढ़कर 73 डॉलर के ऊपर था. सोना 2630 डॉलर तो चांदी 30 डॉलर के ऊपर सपाट था. घरेलू बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 76200 के ऊपर तो चांदी 300 रुपए चढ़कर 89400 के पास बंद हुई.

Stock Market News बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर
डाओ 390 अंक, नैस्डैक 266 अंक उछला
कच्चे तेल में तेजी, भाव $73.5 के पास
निफ्टी की एक्सपायरी, निफ्टी बैंक की नई शुरुआत
FIIs की कैश में लगातार 7वें दिन बिकवाली

 

Related Articles

Back to top button