छत्तीसगढ़ मे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने कि अंतिम तिथि बढ़ी, यहां देखिए नई तारीख?

Cg News: छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमे अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं। उनके लिए यह जरूरी खबर है और उन्हें सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। अंतिम तिथि जारी कर दी गई है जिसे मध्य नजर रखते हुए आवेदन कि प्रकिया जल्द कर ले पूरी!
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि:-
प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए नवीन एवं नवीनीकरण 31 जनवरी 2025 व ड्राट प्रपोजल लॉक करने के लिए 1 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक एवं सेंक्शन लॉक करने 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।



