PM Modi आज देंगे बड़ी सौगात, केन बेतवा नदी का करेंगे शिलान्यास…
PM Modi will give a big gift today, Ken will lay the foundation stone of Betwa river...
PM Modi MP Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 दिसंबर को अटल बिहारी जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना नेशनल नदी जोड़ो पॉलिसी के तहत यह पहली परियोजना है। परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के 10 जिलों में लगभग 44 लाख लोग और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस परियोजना से दो राज्यों की कुल 65 लाख आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। परियोजना में 44,605 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना से तकरीबन 2 हजार गांवों के 7.18 लाख किसान परिवारों को फायदा होगा। परियोजना से 103 मेगावाट बिजली और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी उत्पन्न की जाएगी।
मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर डॉ मोहन यादव ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना का शिलान्यास करने मध्यप्रदेश आ रहे हैं। सीएम ने इस परियोजना को बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भाग्य और छवि बदलने वाली परियोजना कहाहै। सीएम यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सहयोग और समन्वय का एक अद्वितीय उदाहरण है। यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है, जो भूमिगत प्रेशराइज्ड पाइप सिंचाई प्रणाली अपनाती है।
Read more Stocks to BUY: इन 5 शेयर्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 57% तक दे रहा रिटर्न…
PM Modi MP Visitसीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नदी लिंकिंग अभियान के सपने को साकार करने की पहल की है। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल मिलेगा और यह पीने और औद्योगिक उपयोगों के लिए भी पर्याप्त जल आपूर्ति करेगा। साथ ही परियोजना से आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सूखा प्रभावित बुंदेलखंड क्षेत्र में जलस्तर में सुधार आएगा।



