देश
भारत का यह राज्य भूकंप के झटको से थराया, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल में इतनी रही तीव्रता??

Earthquake News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले में लोहाघाट सहित कई इलाकों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद सिंह महर के मुताबिक आज सुबह करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप की तीव्रता 4.8 रिक्टर थी। करीब 15 मिनट तक भूकंप के झटकों से धरती हिलती रही।
Read More:सीखने के लिए सदैव सतत् इच्छा होनी चाहिए – श्री डेका
भूकंप के समय क्या स्तिथि..!!
रात में ठण्डी के दिन होने के कारण उस वक्त अधिकांश लोग सोए हुए थे। धरती जब हिलने लगी तो लोगों की आंखे खुली और फिर लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भी भागने लगे थे। इससे अफरा-तफरी मच गई थी।



