मोदी सरकार खाते में डालेगी पैसा! इन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त, जरूरी होंगे ये सारे दस्तावेज!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana:
भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने संयुक्त रूप से एक योजना शुरू की। इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अभी तक 18 किस्त आ चुकी हैं, अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। जानिए इसके लिए क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए और कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं। सारी डिटेल्स नीचे देखे!!

Read More:Cg News: मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
नए साल में मिल सकता है योजना का लाभ..!!
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। जो 2 हजार रुपये की किस्त के रूप में मिलते हैं। किसानों को अब तक 18 किस्त मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना में किस्त हर 4 महीने में जारी की जाती हैं। 18वीं किस्त अक्टूबर महीने में जारी की गई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो 19वीं किस्त का इंतजार जनवरी के आखिरी या फिर फरवरी के पहले हफ्ते में खत्म हो सकता है। यानी किसानों को नए साल पर योजना का लाभ मिल सकता है। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि

योजना के लिए पात्र होंगे.!!
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जब शुरू की गई थी, तब इसमें वही किसान आते थे जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन हो। लेकिन इस योजना का अब दायरा थोड़ा बढ़ा दिया गया है। इस स्कीम में वह लोग शामिल नहीं होते हैं जिनकी आय का जरिया खेती के अलावा भी कुछ और हो। यानी सरकारी नौकरी, कोई बिजनेस करने वाले लोग इस योजना का लाभ पाने के पात्र नहीं होंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:
आवश्यक दस्तावेज
1- आधार कार्ड
2- बैंक के खाते का स्टेटमेंट
3- जमीन के डॉक्यूमेंट्स
4- मोबाइल नंबर
5- इनकम सर्टिफिकेट
Read More:गृह मंत्री ‘Amit Sah ” के खिलाफ आज कार्य स्थगन प्रस्ताव, जाने क्या है इसकी वजह?
ऐसे करें आवेदन?
• इस योजना में अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
• इसमें न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिख जाएगा।
• इसको खोलें और आधार नंबर, मोबाइल फोन नंबर और बैंक अकाउंट की सभी जानकारी भर दें।
• मांगे गए दूसरे डॉक्यूमेंट्स की एक सॉफ्ट कॉपी देनी होगी।
• इसके बाद इसको सब्मिट कर दें।



