Raigarh News: रायगढ़ में इस दुकान में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद, देखें Video – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में इस दुकान में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद, देखें Video

Raigarh News: मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना के छातामुड़ा क्षेत्र में स्थित कृष्णा सॉल्वेंट राइसमिल में आज दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई। घटना दोपहर करीबन 12:00 बजे की है, और आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में तेजी दिखाई। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button