Cg News: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी…कई नए पदों पर होगी भर्ती

Cg News रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी बीच अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।
PSC में रेगुलर वैकेंसी निकालेगी सरकार
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार से ज्यादा PSC में भर्ती हम करेंगे। गलत काम करने वालों के खिलाफ CBI कार्रवाई कर रही है। हमारी सरकार में PSC में रेगुलर वैकेंसी निकालेगी। ओपी चौधरी ने कहा कि, PSC के माध्यम से कई नए पद भी भरे जाएंगे। विभिन्न विभागों में सेटअप की समीक्षा हो रही है।
246 पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ पीसीएस 2024 के माध्यम से 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक भरे जाएंगे। वहीं, CGPSC पीसीएस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को होगी। अभ्यर्थि अधिक जानकारी के लिए www.psc.cg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी और सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।



