गरीब बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा: फ्री में इस परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी, जानें कैसे उठाये लाभ

Free Education : मध्यप्रदेश के कलेक्टर ने गरीब बच्चों को दी अच्छी खुशखबरी. कलेक्टर रुचिका ने प्रदेश के डबरा में भारतीय रेडक्रॉस की ओर से संचालित किए जा रहे ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया. इस डिजिटल लाइब्रेरी में करीब 17 कंप्यूटर लगाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी कराई जाएगी. जिसका लाभ गरीब वर्ग के छात्र और छात्राओं को मिलेगा.
कलेक्टर रुचिका चौहान के कथन:-
इतना ही नहीं इस ई-लाइब्रेरी को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया गया है. जहां एक बड़े हॉल बनाया जाएगा. कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत करना बहुत जरूरी होता है. कोई भी कितना भी इंटेलिजेंट क्यों न हो, अगर वो पब्लिक के बीच खुलकर बात करना नहीं जनता तो उसको उसकी काबिलियत के अनुसार कभी भी काम नहीं मिलेगा.
छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिए जागरूक
उन्होंने कहा कि इसलिए आप जब भी यहां सीखने आए तो पूरे मन से सीखे और अन्य छात्र-छात्राओं को भी अच्छी शिक्षा के लिए जागरूक करें और अपना भविष्य बनाए. इस दौरान सामाजिक संस्थाओं में शामिल स्कूल संचालकों ने करीब 7 कंप्यूटर भी ई-लाइब्रेरी को दिए. इस दौरान SDM दिव्यांशु चौधरी, रेड क्रॉस के सचिव दीपक भार्गव सहित सामाजिक लोग और छात्र छात्राएं मौजूद रहे.



