छत्तीसगढ़ के इस जिले में कुएं से निकला पेट्रोल…बिना तैयारी पहुंची HP की टीम!!

Cg News: छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां अचानक पेट्रोल पंप की टंकी जमीन के अंदर क्रैक हो गई, जिससे पेट्रोल रिसकर पास के ही 2 कुएं में चला गया। इसे निकालने के लिए प्रशासन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टीम बिना तैयारी के पहुंच गई। 24 घंटे बाद भी कुएं से पेट्रोल को नहीं निकाला जा सका। वहीं पेट्रोल पंप संचालक को 10 लाख का नुकसान हुआ है। किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान ना हो इसलिए इस खतरे को देखते हुए गीदम शहर के वार्ड नंबर 12 के इलाके को सील कर दिया गया है। कुएं वाले 2 घरों में चूल्हा तक नहीं जलने दिया जा रहा है। घरों की बिजली काट दी गई है। वहीं पेट्रोल निकालने और कुएं की सफाई करने में लेटलतीफी के चलते अफसरों को शहरवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम टीम की लापरवाही में उठे सवाल :-
कल गुरुवार 14 नवंबर की शाम प्रशासन और रायपुर से पहुंची हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टीम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। पहले कुएं से बाल्टी के माध्यम से पेट्रोल निकाला गया। 2 से 3 छोटे ड्रम भरे। इसके बाद पेट्रोल युक्त पानी को नाली में बहाया गया, जो सीधे खुले में सड़क पर फैल रहा था। लापरवाही पर सवाल उठाया तो पेट्रोल युक्त पानी नाली में फेंकना बंद कर किया गया।



