*✍️फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन कार्निवल में जबर्दस्त ऑफर दस हजार से कम में मिल रहे धांसू फीचर्स वाले फोन…*

RGHNEWS फ्लिपकार्ट पर बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के जबर्दस्त ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप 10 हजार से कम में शानदार फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए कई बढ़िया ऑफर मौजूद हैं. कार्निवल सेल शुरू हो चुकी है. यहां बेहतरीन खूबियों वाले स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Realme के फोन्स पर शानदार डिस्काउंट का दौर जारी है.
10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट
कार्निवाल सेल में मिल रही छूट की बात करें तो ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं. Flipkart Sale के दौरान 10 हजार से कम में मिल रहे टॉप 5 Realme Smartphones की बात करें तो आप Realme Narzo 20A, Realme C11, Realme C15, Realme Narzo 30A और Realme C12 को बेहद किफायती दाम में अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकते हैं. अगर आप Axis Bank के कार्ड्स से पेमेंट करके फोन खरीदेंगे, तो 10 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी.
इन सेगमेंट्स ने खींचा ध्यान
सबसे पहले Realme Narzo 20A स्मार्टफोन की बात करते हैं. ये मॉडल 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है. इसमें 12MP, 2MP और 2MP के तीन रियर कैमरे, वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा अटैच है. इसमें 5000mAh क्षमता की बैटरी लगी है. यानी ये मॉडल भी आप ट्राई कर सकते हैं. सेल में अगले नंबर की चर्चा करें तो Realme C12 offer भी सुर्खियां बटोर रहा है. Realme C12 स्मार्टफोन 7999 रुपये में मिल रहा है. इस फोन में 13MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000mAh बैटरी अटैच है.