मनोरंजन

रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से सब इंस्पेक्टर ने किया रेप… शिकायत लेकर पहुंची थी थाने….

RGHNEWS नईदिल्ली राजस्थान के खेड़ली में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस उपनिरीक्षक ने ही बलात्कार कर डाला। दरअसल, खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई 26 साल की युवती से 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही रेप किया। इसके बाद जब पीड़िता शिकायत के लिए पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामला छिपाती रही। पर जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया।

पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ परिवाद दिया। इसमें लिखा कि उसका पति उसे तलाक की धमकी देता है। लेकिन, वह ऐसा नहीं करना चाहती। एसआई ने उसे झांसा दिया कि वह उसके और पति के बीच काउंसिलिंग कराने के साथ परिवाद में राहत दिला देगा। एसआई महिला को थाने परिसर में बने अपने आवासीय रूम में ले गया। जहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 और 4 मार्च को भी बुलाया और रेप किया। रविवार शाम पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई, तब भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button