Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे स्कूल में 9 साल के छात्र की मौत, वजह कर देगी हैरान

Cg News बिलासपुर के सरगांव से लगे धमनी गांव में स्कूल के किचन शेड में माचिस लेने गए छात्र को जहरीले कीट ने काट लिया था। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई थी।
हादसे के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था। गुस्साए ग्रामीणों ने मुंगेली कलेक्टर से स्कूल प्रबंधन और सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्र के परिवार के लिए मुआवजा भी मांगा है।
टीचर ने छात्र को माचिस लाने भेजा था
घटना शनिवार की है। दरअसल, धमनी के शासकीय प्राथमिक शाला में सुबह साफ-सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक शिक्षक ने नौ साल के निखिल साहू को स्कूल के किचन शेड से माचिस लाने के लिए भेजा।
Cg News जहां निखिल को एक जहरीले कीट ने काट लिया। मॉर्निंग प्रेयर के दौरान निखिल की तबीयत बिगड़ी तो स्कूल प्रबंधन को इस बारे में पता चला। जिसके बाद आनन-फानन में निखिल को सरगांव अस्पताल में भर्ती किया गया।



