*✍️WhatsApp इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर,अब इन स्मार्टफोन पर नहीं मिलेगा सपोर्ट…*

RGHNEWS अगर आप अपने मोबाइल फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें. हो सकता है कि आपके मोबाइल फोन में WhatsApp चलना बंद हो जाए. WhatsApp ने घोषणा की है कि कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स में सर्विस बहुत जल्द बंद हो जाएगी.हमारी WhatsApp कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स में सर्विस देना बंद कर सकता है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक WhatsApp अब एप्पल के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में काम नहीं करेगा. ऐप ने साफ कर दिया है कि iOS 9 और उससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले iPhones में WhatsApp काम नहीं करेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं. Android 4.0.3 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स में WhatsApp काम नहीं करेगा.कंपनी ने साफ किया है कि Linux के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम भी WhatsApp के नए फैसले से प्रभावित होंगे. कंपनी से मिल रही जानकारी के मुताबिक KaiOS 2.5.1 या उससे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को ही WhatsApp सपोर्ट करेगा.WhatsApp ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि बहुत जल्द FAQ पेज को अपडेट किया जाएगा. इसमें उन ऑपरेटिंग सिस्टम्स की जानकारी दी जाएगी जिन्हें WhatsApp सपोर्ट करेगा.