मनोरंजन
*✍️एक भिखारी ऐसा जिसके मरने के बाद उसके झोपड़ी से मिले इतने पैसे की पैसे गिनने में छूटे पसीने,घंटों होती रही पैसे की गिनती…*

RGHNEWS नगर कोतवाली क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ में एक झोपड़ी में मौनी बाबा नाम के साधू रहते थे। कोरोना काल के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनके कुछ अनुयायियों ने उनकी झोपड़ी खोलने की प्रशासन से मांग की थी। सोमवार को जब पुलिस ने झोपड़ी खोलवाई तो उसमें से चार बक्से निकले। जब बक्सों को खोलकर देखा गया तो बड़ी संख्या में सिक्के व नोट मिले। यह देख पुलिस ने इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट को दी। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। पूरा सामान कोतवाली ले जाया गया। यहां जब सामान खोले जाने लगे तो सिक्के व नोट बड़ी मात्रा में पाए गए। यहां इनकी गिनती कराई गई।
Follow Us