*✍️11वीं के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी अपनी जान,साँवले रंग से था परेशान…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 78 में 11वीं के एक छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। महागुन मॉर्डन सोसायटी में रहने वाले छात्र की मौत के बारे में उस समय पता चला जब सुबह- सुबह सोसायटी के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने छात्र के परिजनों को जब इस बारे में सूचना दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। 17 साल के संयम के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मानसिक अवसाद का शिकार
संयम के परिजनों के मुताबिक, सांवला रंग होने के कारण वह मानसिक अवसाद का शिकार हो गया था। हाल ही में संयम पर रंग को लेकर किसी ने टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद वह और परेशान रहने लगा था।
पुलिस इसी कारण इसे आत्महत्या की आशंका से जोड़ रही है लेकिन मामले की जांच जारी है। छात्र की आत्महत्या की बात जैसे ही परिजनों को मिली तो वो उसकी बॉडी को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।